**पेनकड़ा के आवश्यक दिशा~निर्देश /चेतावनी**

 **पेनकड़ा के आवश्यक दिशा~निर्देश /चेतावनी**

—""लिंगो पेनकड़ा वल्लेकनार्र में आपका हार्दिक स्वागत/सेवा~जोहार"":—🙏🙏🙏 बुमकाल कृपया ध्यान रहे......!
१-जूता-चप्पल,बेल्ट,फुलपैंट,पायजामा वर्जित है।आप धोती-लुहंगी पहनकर ही पेनकड़ा/जतरा के निर्धारित परिधि में प्रवेश कर सकते हैं।
२-कैमरा -मोबाईल से फोटोग्राफी-वीडियो ग्राफी प्रतिबंधित है। कार्यालय दस्तावेजीकरण के रुप में केवल अधिकृत व्यक्ति ही करेंगे।
३- पेन बानाओं में अगरबत्ती/सिंदुर/चुनरी चढ़ाना भी प्रतिबंधित है। कृपया प्रतिबंधित सामाग्रियों को लेकर न जायें।अगरबत्ती के स्थान पर धूप/नीबू/लाली का ही उपयोग करेंगे।
४-किसी भी पेन बानाओं को छूना सक्त मना है । कृपया निर्धारित दूरी से ही पेनों का दर्शन करेंगे।
५-यू-ट्युबरों,रील्स बनाने वालों को भी निर्देश है कि  समिति द्वारा अधिकृत व्यक्ति के बिना लिंगो पेन से संबंधित आडियो- विडियो क्लिप्स शेयर नहीं करेंगे और न ही जप लिंगो पेन या पेन बानाओं के संबंध में कोई भी सगाजन उल्टी-सीधी जानकारी नहीं देंगे।
६-पेनकड़ा ""नो पाॅलिथीन जोन""  घोषित है।डिस्पोजल गिलास,डिस्पोजल प्लेट,पोलिथीन(झिल्ली) का उपयोग न करें।पेनकड़ा की स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करेंगे।
७-पेन जतरा/कर्रसाड़ परिक्षेत्र में शराब बेचना-खरीदना प्रतिबंधित रहेगा ।ऐसा करते पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति को पेन बुमकाल द्वारा निर्धारित दण्ड का भागीदार होगा।
8.सेवा-डोप्पा के रुप में स्वेच्छानुदान/वस्तुदान/सेवा राशि प्रदाताओं के नाम/पता प्रकाशित की जायेगी।अगर अधिक  राशि हो तो बंद लिफाफे में दान पेटी का उपयोग कर सकते हैं।
9.पेनकड़ा-मंडाओं से जुड़े बानी-बिरादरी ( St/Sc/Obc) के समन्वय से पेन कर्रसाड़ संपन्न होनी है।समस्त प्रबुद्दजन सहयोग प्रदान करेंगे।
 *चेतावनी-उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर पेन बुमकाल द्वारा निर्धारित दण्ड {डांड} के भागीदारी होंगे।* 

          ।।   विनीत  ।।
लिंगो पेनकड़ा सेवा समिति- वल्लेकनार्र,गोंडवाना नेल (कोयामूरी द्दीप).

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्त्री का साथ

सहजीविता

चरित्र पर कीचड़