नक्सलमुक्त बस्तर में अब जुए का खेल!
नक्सलमुक्त बस्तर में अब जुए का खेल! बस्तर में खुलेगा प्रदेश का पहला मिनी कैसीनो, आदिवासियों को विकास चाहिए या जुए की लत? . . . नक्सलवाद से मुक्ति का सपना बस्तर ने इसलिए देखा था कि यहां के बच्चों को शिक्षा मिले, युवाओं को रोजगार मिले, आदिवासियों के जीवन में खुशहाली आए और विकास की नई इबारत लिखी जाए। लेकिन अब बीजापुर से सामने आ रही मिनी कैसीनो की खबर ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है क्या नक्सलमुक्त बस्तर में अब जुए का कारोबार पैर पसारने जा रहा है? बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर तिमेड के पास मिनी कैसीनो के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। दावा है कि यहां लाखों-करोड़ों रुपये के दांव लगाए जा सकेंगे। बस्तर के इतिहास में यह अपने आप में गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला है कि जिस इलाके ने दशकों तक हिंसा, भय और पिछड़ेपन का दंश झेला, वहां अब जुए के अड्डे जैसी व्यवस्था खड़ी करने की तैयारी क्यों हो रही है? मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह मंडावी मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक, उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी। मौके पर निर्माण कार्य जारी मिला और पूछताछ में मिनी क...